इंग्लैंड के इन खिलाड़ियों ने मुंबई इंडियंस के लिए दिया है अपना योगदान

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज की शुरुआत हो रही है। दोनों टीमों के बीच 92 सालों से टेस्ट मैच खेलने की परंपरा चली आ रही है। इंग्लैंड के कुछ खिलाड़ी मुंबई इंडियंस के लिए भी अपना योगदान दे चुके हैं। ऐसे में हम उन खिलाड़ियों के बारे में विस्तार में जानते हैं।

1. ग्राहम नेपियर

एमआई में वर्ष: 2009, 2010

मैच खेले: 1

रन: 15

उच्चतम स्कोर: 15

विकेट: 1

सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी: 1/27 

घरेलू सर्किट में अपना लोहा मनवाने वाले ग्राहम नेपियर, मुंबई इंडियंस के साथ अनुबंध करने वाले इंग्लैंड के पहले क्रिकेटर थे। हालांकि, टीम में उनका प्रवेश नीलामी के द्वारा नहीं हुआ था। उन्होंने साल 2008 के T20 कप (जिसे अब विटैलिटी टी 20 ब्लास्ट के रूप में जाना जाता है) में ससेक्स के खिलाफ एसेक्स के लिए 58 गेंदों में नाबाद 152 रनों की पारी खेली जिसमें रिकॉर्ड 16 छक्के शामिल थे। उनकी इस प्रभावशाली पारी के बाद साल 2009 में MI ने उन्हें अपनी टीम में शामिल किया।

इस ऑलराउंडर खिलाड़ी ने ब्लू और गोल्ड में सिर्फ एक मैच खेला जिसमें उन्होंने 15 रन बनाए और कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 27 रन देकर 1 विकेट हासिल किया था। साल 2009 T20 विश्व कप के लिए इंग्लैंड टीम में बुलाए जाने के बाद और साल 2010 में MI टीम में जगह नहीं मिलने के बाद नेपियर ने काउंटी क्रिकेट में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा। साल 2013 में उन्होंने सरे के खिलाफ यॉर्कशायर बैंक 40 मैच के दौरान 32 रन देकर 7 विकेट हासिल किए और इस दौरान उन्होंने 4 गेंदों में 4 विकेट लिए। ग्राहम नेपियर ने 2016 में क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले लिया।

2. एलेक्स हेल्स

कीमत: INR 1 करोड़ (कोरी एंडरसन के रिप्लेसमेंट)

MI में वर्ष: 2015

मैच खेले: 0 

कोरी एंडरसन की उंगली में फ्रैक्चर होने और समय पर ठीक नहीं होने के कारण MI ने इंग्लैंड के ओपनर एलेक्स हेल्स के साथ अनुबंध किया, जो अंतिम लीग मैच और 2015 के आईपीएल सीजन के प्लेऑफ तक टीम का हिस्सा रहे। ब्लू एंड गोल्ड में शामिल होने से पहले, हेल्स ने साल 2014 T20 विश्व कप में पहले ही अपनी छाप छोड़ दी थी, जहां वह T20I क्रिकेट में शतक (श्रीलंका के खिलाफ नाबाद 116) लगाने वाले पहले इंग्लिश खिलाड़ी बने थे।

हालांकि उन्हें खेलने का अवसर कभी नहीं मिला, लेकिन एलेक्स हेल्स ने आईपीएल विजेता पदक अपने नाम किया है। मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपर किंग्स पर 41 रन की जीत हासिल की थी और यह टीम का दूसरा खिताब था।

3. जोस बटलर

कीमत: INR 3.8 करोड़ (2016 नीलामी)

MI में साल: 2016, 2017

मैच खेले: 24

रन: 527

उच्चतम स्कोर: 77 बनाम पंजाब किंग्स (2017)

बल्लेबाजी औसत: 25.09

स्ट्राइक रेट: 145.98

अर्द्धशतक: 1

शतक: 0 

विपक्षी गेंदबाजों पर कहर ढाने की अपनी क्षमता के लिए जाने जाने वाले जोस बटलर को मुंबई इंडियंस के साथ आईपीएल क्रिकेट की दुनिया में प्रवेश मिला। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 2941 रनों के रिकॉर्ड के साथ, जिसमें एकदिवसीय क्रिकेट में चार शतक भी शामिल हैं, बटलर 2016 में MI में शामिल हुए और साल 2017 में आईपीएल खिताब जीतने में MI की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

पंजाब किंग्स के खिलाफ 22वें मैच में विकेटकीपर-बल्लेबाज ने 37 गेंदों में 77 रनों की पारी खेलकर ब्लू और गोल्ड को 15.3 ओवर में 155 रनों का पीछा करने में मदद की। इस पारी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड से नवाजा गया। यहीं पर वह बल्लेबाजी क्रम में ऊपर आए और सलामी बल्लेबाजी शुरू की, एक ऐसा कदम जिसने उनके क्रिकेट करियर को बदल दिया!

इसके बाद बटलर को राजस्थान रॉयल्स ने अपनी टीम में शामिल कर दिया और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उन्होंने साल 2022 में आईसीसी T20 विश्व कप जीतने के लिए टीम का नेतृत्व किया।

4. टाइमल मिल्स

कीमत: INR 1.5 करोड़ (2022 नीलामी)

साल: 2022

मैच: 5

विकेट: 6

सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी: 3/35 बनाम राजस्थान रॉयल्स (2022) 

मुंबई इंडियंस ने ट्रेंट बोल्ट की जगह टाइमल मिल्स के रूप में एक बाएं हाथ के T20 विशेषज्ञ को शामिल किया। T20 मैचों में 156 मैचों में 176 विकेट के साथ, मिल्स को जसप्रीत 'बूम बूम' बुमराह के साथ गेंदबाजी करने और विकेट लेने वाले विभाग में एक घातक साझेदारी बनाने के लिए टीम में शामिल किया गया था।

उन्होंने टीम के लिए पांच मैच खेले और छह विकेट हासिल किए। उनको पहला विकेट मुंबई के ब्रेबॉर्न स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के स्टार ऋषभ पंत के रूप में मिला।

5. जोफ्रा आर्चर

कीमत: INR 8 करोड़ (2022 नीलामी)

वर्ष: 2023

मैच खेले: 5

विकेट: 2

सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी: 1/35 बनाम राजस्थान रॉयल्स (2023) 

दुनिया के सबसे घातक गेंदबाजों में से एक, जोफ्रा आर्चर आईपीएल नीलामी 2022 में बिकने वाले खिलाड़ियों में से एक थे। बारबाडोस में जन्मे स्पीडस्टर, जो पहले से ही टूर्नामेंट में एक नाम बना चुके थे, राजस्थान रॉयल्स के साथ तीन सीजन तक जुड़े रहने के बाद आईपीएल 2023 में हमारी टीम के साथ जुड़े।

आईपीएल 2023 के दौरान उन्होंने पांच मैच खेले जिसके बाद वह फिर से चोटिल हो गए। आर्चर ने 9.50 की इकॉनमी से दो विकेट लिए थे।

6. क्रिस जॉर्डन 

कीमत: INR 2 करोड़ (जोफ्रा आर्चर की जगह)

साल: 2023

मैच खेले: 5

विकेट: 3

सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी: 1/7 बनाम लखनऊ सुपर जाइंट्स (2023) 

क्रिस जॉर्डन एक ऐसे गेंदबाज हैं जो अपनी घातक यॉर्कर और अपनी टीम के लिए डेथ ओवरों में गेम जीतने के लिए विश्व स्तर पर प्रसिद्ध हैं। उनकी इस विशेषता को ध्यान में रखते हुए कि जॉर्डन को जोफ्रा आर्चर की जगह टीम में शामिल किया गया। वह इंग्लैंड के 2022 T20 विश्व कप विजेता टीम के हिस्सा रहे हैं।

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ने आईपीएल 2023 सीज़न में मुंबई इंडियंस के लिए पांच मैच खेले और 10.77 की इकॉनमी से तीन विकेट लिए।