ब्लू एंड गोल्ड खिलाड़ियों के लिए रणजी ट्रॉफी में खेलने का समय आ गया है!
भारतीय घरेलू सर्किट में सबसे शानदार क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज कुछ ही दिनों में होने वाला है और एक बार फिर, हमारे सितारे अपनी-अपनी टीमों का प्रतिनिधित्व करने और मैदान पर अपना 100 प्रतिशत देने के लिए तैयार हैं।
पिछली बार, मुंबई ने फाइनल में विदर्भ को 169 रन से हराकर रिकॉर्ड 42वीं बार ट्रॉफी अपने नाम की थी।
जहां तक हमारे खिलाड़ियों की बात है, शिवालिक शर्मा (बड़ौदा के लिए 483 रन) और कुमार कार्तिकेय (मध्य प्रदेश के लिए 41 विकेट) ने बेहतरीन प्रदर्शन किया।
यहां ब्लू एंड गोल्ड खिलाड़ियों के नाम दिए गए हैं जो रणजी ट्रॉफी 2024-25 अभियान में खेलेंगे:
खिलाड़ी |
टीम |
ग्रुप |
शिवालिक शर्मा |
बड़ौदा |
A |
शम्स मुलानी |
मुंबई |
|
तिलक वर्मा (कप्तान) |
हैदराबाद |
B |
आकाश मधवाल |
उत्तराखंड |
|
श्रेयस गोपाल |
कर्नाटक |
C |
विष्णु विनोद |
केरल |
|
कुमार कार्तिकेय |
मध्य प्रदेश |
|
नमन धीर |
पंजाब |
|
नेहाल वढेरा |
पंजाब |
|
अंशुल कंबोज* |
हरियाणा |
|
ईशान किशन (कप्तान) |
झारखंड |
D
|
हार्विक देसाई |
सौराष्ट्र |
|
अर्जुन तेंदुलकर* |
गोवा |
Plate |
*टीमों की घोषणा होना अभी बाकी है
11 अक्टूबर, 2024 को शुरू होने वाले इस टूर्नामेंट के साथ, पलटन के लिए अपना बेजोड़ समर्थन दिखाने के लिए तैयार रहें। यकीनन खिलाड़ी इस टूर्नामेंट में मैदान पर अपना सर्वश्रेष्ठ देंगे, और उन्हें चीयर करने का वक्त आ गया है!