मुंबई का सिक्सर किंग – रोहित शर्मा!!!
हिटमैन और रिकार्ड्स का नाता बहुत ही पुराना है! 🤝
पहले से ही कई रिकार्ड्स अपने नाम कर चुके रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए सबसे अधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड बनाकर एक और उपलब्धि अपने नाम कर ली है। 🚀 उन्होंने टाटा आईपीएल 2025 में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच जीतने वाली पारी के दौरान इस रिकॉर्ड को अपने नाम किया।
छक्का जड़ने में महारत हासिल करने वाले रोहित ने अब कीरोन पोलार्ड को पीछे छोड़ दिया है और अब पॉली निश्चित रूप से हिटमैन की इस उपलब्धि से बहुत खुश होंगे! 😇
अपने सिग्नेचर पुल शॉट्स से लेकर उन शानदार लॉफ्टेड ड्राइव तक, रोहित वर्षों से वानखेड़े और उसके बाहर आसमान को अपनी आतिशी बल्लेबाजी से रोशन कर रहे हैं। चाहे कोई मुश्किल परिस्थिति हो या फिर पावरप्ले में विस्फोटक अंदाज, फैंस को हिटमैन के हवाई फायर पर पूरा भरोसा रहता है! 🔥
सिर्फ रिकॉर्ड से ज्यादा, ये स्वाभाविक खुशी और वो क्लास है जो ब्लू एंड गोल्ड और रोहित के हर फैन को गौरवान्वित करता है।
तो आइए तालियों की गड़गड़ाहट और जश्न के साथ हमारे अपने हिटमैन के लिए ढेर सारा प्यार भेजते हैं! 👏
मुंबई इंडियंस के लिए सबसे अधिक छक्के
खिलाड़ी |
पारियां |
छक्के |
रोहित शर्मा * |
225 |
260 |
कीरोन पोलार्ड |
193 |
258 |
सूर्यकुमार यादव* |
105 |
129 |
हार्दिक पांड्या* |
103 |
115 |
ईशान किशन |
84 |
106 |
अंबाती रायुडू |
127 |
84 |
तिलक वर्मा* |
45 |
68 |
क्विंटन डी कॉक |
43 |
54 |
हरभजन सिंह |
99 |
49 |
टिम डेविड |
34 |
46 |
*खिलाड़ी जो वर्तमान में मुंबई इंडियंस टीम का हिस्सा हैं।