सूर्यकुमार यादव बने भारत के नए T20I कप्तान

आपला दादा सूर्या भारत के लिए अपनी उपलब्धियों और प्रदर्शन की वजह से सुर्खियों में छाए हुए हैं - दो बार T20I क्रिकेटर ऑफ द ईयर (2022, 2023), फाइनल में T20 विश्व कप विजेता कैच पकड़ा, जिसे कई पीढ़ियों तक याद रखा जाएगा और अब वह फुल टाइम T20I कप्तान बनने वाले नए खिलाड़ी हैं।

2022 (1164 रन), 2023 (733 रन) और 2024 टी20 विश्व कप (199 रन) में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी से लेकर हाल ही में जून 2024 में भारत की T20 विश्व कप जीत में अपनी अहम भूमिका निभाई। सूर्यकुमार यादव अब T20I कप्तान की भूमिका दिखेंगे।

हालांकि यह सूर्या की उपलब्धियों में एक और उपलब्धि शामिल हुई है, T20I में भारत की कप्तानी करना उनके लिए कोई नई बात नहीं है। उनके पहले असाइनमेंट में उन्होंने घरेलू मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज में भारतीय टीम की अगुवाई की थी, जिसे मेन इन ब्लू ने 4-1 से अपने नाम किया था। उनका समग्र रिकॉर्ड आठ मुकाबलों में पांच जीत, दो हार और एक मैच बिना परिणाम का रहा है।

अपनी प्रतिस्पर्धी भावना, एथलेटिकिज्म, एक बेहतरीन नजरिया और आधुनिक समय के आइकन स्टेटस के साथ, सूर्यकुमार यादव एक खिलाड़ी और कप्तान के रूप में भारत को नई बुलंदियों पर ले जाने के लिए तैयार हैं।

आइए हम सब अपने ‘Mr. 360’ को शुभकामनाएं दें। वह अपने पहले कार्यकाल में फुल-टाइम कप्तान के रूप में आगामी श्रीलंका व्हाइट बॉल टूर करने के लिए तैयार हैं।

T20I में सूर्यकुमार यादव का कप्तानी रिकॉर्ड

तारीख

विपक्षी टीम

रिजल्ट

23 नवंबर 2023

ऑस्ट्रेलिया

जीते

26 नवंबर 2023

ऑस्ट्रेलिया

जीते

28 नवंबर 2023

ऑस्ट्रेलिया

हारे

1 दिसंबर 2023

ऑस्ट्रेलिया

जीते

3 दिसंबर 2023

ऑस्ट्रेलिया

जीते

10 दिसंबर 2023

दक्षिण अफ्रीका

कोई रिजल्ट नहीं

12 दिसंबर 2023

दक्षिण अफ्रीका

हारे

14 दिसंबर 2023

दक्षिण अफ्रीका

जीते