वेलकम होम, 2023 बैच के खिलाड़ियों का टीम में स्वागत है
ऑक्शन टेबल बंद हो चुका है और अब कैलकुलेटर को बंद किया जा सकता है। बहुत सारे अनुभवी लोगों की मेहनत और एक नई सोच की बदौलत 2023 के लिए टीम तैयार हो गई है, जो अब आपके सामने हैं। आइए अब आपको #OneFamily में हमारे नए खिलाड़ियों से परिचित कराते हैं।
कैमरून ग्रीन: जबरदस्त हिटिंग और एक ऑलराउंड की भूमिका के रूप में अपनी पहचान बनाने वाले कैमरून अब मुंबई इंडियंस में हम सबके साथ हैं। कैमरून ग्रीन एक ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी हैं, जो एक भयंकर बोली के बाद आधिकारिक तौर पर हमारे साथ है। उनके करियर पर नजर डालें तो उन्होंने अपने प्रदर्शन से काफी लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है। अपने टेस्ट डेब्यू पर प्रभावित करने से लेकर एशेज में प्रभावित करने तक, भारतीयों के खिलाफ एक शानदार भूमिका निभाई है। विश्व कप 2022 के लिए ऑस्ट्रेलिया की T20 टीम में जगह बनाने के बाद, अब वो आईपीएल में एक बड़ी डील के बाद यहां हैं।
झए रिचर्डसन: क्रिकेट में 'जे' फैक्टर काफी मजबूत है। जैसे जसप्रीत, जोफ्रा, जेसन और अब झए। यह एक बेहतरीन और तेज गेंदबाजी की चौकड़ी है। वानखेड़े स्टेडियम अपनी बेहतरीन गति और उछाल के साथ, हमेशा 150 किलोमीटर से अधिक गेंदबाजी करने वाले खिलाड़ियों के लिए एक खास जगह है। एक अन्य पश्चिमी ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी रिचर्डसन से हम सभी को काफी उम्मीदें हैं।
पीयूष चावला: एक बेहतरीन और पुराना योद्धा 2021 के बाद हमारे साथ वापस आ गया है। लेग-ब्रेक, गुगली, टॉप-स्पिनर, 120किमी पर डार्ट्स से भरपूर सहित पूरा पैकेज एक बार फिर हमारे साथ है। एक बेहतरीन स्पिन अटैक के साथ, यह 34 वर्षीय खिलाड़ी अनुभव से भरपूर है, जिसकी हमें जरूरत थी।
डुआन जानसेन: मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों की सूची में एक और युवा गेंदबाज का नाम जुड़ गया है। यदि आप एक दिल को छू लेने वाली कहानी की तलाश कर रहे हैं, तो आप सही जगह हैं। डुआन जानसेन, एमआई के पूर्व गेंदबाज मार्को जानसेन के जुड़वां भाई हैं, जो 6 फीट 8 इंच, और 140किमी से अधिक की स्पीड से गेंदबाजी करने की क्षमता रखते हैं। इनके गेंदबाजी एक्शन को देखकर ही बल्लेबाज चकराने लगता है।
नेहाल वाधेरा: नेहल साल 2019 में भारत की अंडर -19 टीम का हिस्सा थे। अब 22 वर्षीय पंजाब का ये युवा बल्लेबाज रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, डेवाल्ड ब्रेविस एंड कंपनी की शानदार सूची में शामिल होने के लिए पूरी तरह तैयार है।
राघव गोयल: मुंबई इंडियंस ने अनुभवी खिलाड़ियों के साथ-साथ कुछ नई प्रतिभाओं पर भी दांव लगाया है। जिसमें एक नाम राघव गोयल का है। ये 2023 का सीजन काफी अद्भुत रहने वाला है। राघव एक बाएं हाथ के बल्लेबाज और एक बाएं हाथ के ऑर्थोडॉक्स स्पिनर हैं और वो इस सीजन का सरप्राइज पैकेज है।
शम्स मुलानी: मुंबईचा मुल्गा घर आ गया! घरेलू टीम में सालों-साल मेहनत करने के बाद और अपने खेल में बेहतरीन स्किल जोड़ने के बाद अब वो एमआई टीम में शामिल होने को तैयार हैं। शम्स मुलानी एक ऑल-राउंडर खिलाड़ी हैं। वह अपने बाएं हाथ की डिलीवरी के साथ खेल में एक शानदार प्रदर्शन के लिए जाने जाते हैं। वानखेड़े में वो अपने खेल में एक शानदार धमाका करने के लिए तैयार है।
विष्णु विनोद: केरल कनेक्ट! विष्णु विनोद एक बेहतरीन विकेट-कीपर और एक अनुभवी मध्य-क्रम बल्लेबाज हैं। वो हमारे स्कॉड के 24 खिलाड़ियों को पूरा करते हैं। वो हर दिन अपने खेल में कुछ नया करने के लिए तैयार रहता है।
मुंबई इंडियंस की 2023 का स्कॉड:
खिलाड़ी |
कीमत |
कैमरून ग्रीन |
17.5 करोड़ |
झए रिचर्डसन |
1.5 करोड़ |
पीयूष चावला |
50 लाख |
डुआन जानसेन |
20 लाख |
नेहाल वाधेरा |
20 लाख |
राघव गोयल |
20 लाख |
शम्स मुलानी |
20 लाख |
विष्णु विनोद |
20 लाख |
रोहित शर्मा |
रिटेन किए गए |
सूर्यकुमार यादव |
रिटेन किए गए |
ईशान किशन |
रिटेन किए गए |
जोफ्रा आर्चर |
रिटेन किए गए |
जसप्रीस बुमराह |
रिटेन किए गए |
डेवाल्ड ब्रेविस |
रिटेन किए गए |
तिलक वर्मा |
रिटेन किए गए |
ट्रिस्टन स्टब्स |
रिटेन किए गए |
आकाश मधवाल |
रिटेन किए गए |
अर्जुन तेंदुलकर |
रिटेन किए गए |
अरशद खान |
रिटेन किए गए |
ऋतिक शौकीन |
रिटेन किए गए |
जेसन बेहरेनडोर्फ |
रिटेन किए गए |
कुमार कार्तिकेय |
रिटेन किए गए |
रमनदीप सिंह |
रिटेन किए गए |
टिम डेविड |
रिटेन किए गए |