News

मुंबई इंडियंस की टीम में सूर्यकुमार यादव की जगह लेंगे आकाश मधवाल

By Mumbai Indians

सूर्यकुमार यादव की जगह मुंबई इंडियंस ने अपने खेमे में आकाश मधवाल को शामिल किया है। 

आकाश मधवाल वैसे तो मुंबई इंडिंयस के साथ सपोर्ट टीम में शामिल थे, लेकिन अब वह साल 2022 सीजन के लिए टीम का हिस्सा बन गए हैं। 

आकाश मधवाल दाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं और वह घरेलू स्तर पर उत्तराखंड क्रिकेट संघ टीम का सभी प्रारुप में साल 2019 से प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। 

आकाश को एमआई के प्री-सीजन कैंप में सपोर्ट टीम के सदस्य के रूप में चुना गया था। उन्होंने बीते महीनों में अपनी गेंदबाजी क्षमता का शानदार प्रदर्शन किया है। इसलिए उन्हें इस सीजन के लिए कोर टीम से जोड़ा गया है।