बीसीसीआई नमन अवॉर्ड्स 2025 – बुमराह, तेंदुलकर को किया गया सम्मानित
ब्लू एंड गोल्ड फैंस के लिए खुशियों का सिलसिला जारी है... 💙
बीसीसीआई नमन अवॉर्ड्स 2025 समारोह शनिवार, 1 फरवरी को आमची मुंबई में आयोजित हुआ। इस इवेंट में कई क्रिकेटरों को अंतरराष्ट्रीय और घरेलू प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।
हमारे MI स्टार्स की बात करें तो जसप्रीत बुमराह को पुरुष वर्ग में सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर के लिए पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला। इसमें कोई शक नहीं था!
अगर आप बूम के 2024 के जबरदस्त प्रदर्शन के बारे में जानना चाहते हैं, तो 👉 यहां क्लिक करें!
𝗧𝗵𝗲 𝗿𝗲𝗲𝗹 𝘀𝗽𝗲𝗮𝗸𝘀 𝗹𝗼𝘂𝗱𝗲𝗿 𝘁𝗵𝗮𝗻 𝘄𝗼𝗿𝗱𝘀... 🎥😉
— Mumbai Indians (@mipaltan) February 1, 2025
Congratulations @Jaspritbumrah93! 💙#NamanAwards #MumbaiMeriJaan #MumbaiIndians pic.twitter.com/lWIKT0WCaZ
जस्सी भाई को यह प्रतिष्ठित सम्मान तीसरी बार मिला है। इससे पहले वह 2018-19 और 2021-22 में भी यह पुरस्कार जीत चुके हैं।
वहीं, सचिन तेंदुलकर को क्रिकेट के क्षेत्र में उनके शानदार योगदान के लिए सी.के. नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया।
Another 🪶 added to our 𝐋𝐄𝐆𝐄𝐍𝐃's cap! 💙💪#NamanAwards #MumbaiMeriJaan #MumbaiIndians pic.twitter.com/2U04fHfjyW
— Mumbai Indians (@mipaltan) February 1, 2025
"लिटिल मास्टर" अब उन दिग्गजों की प्रतिष्ठित सूची में शामिल हो गए हैं, जिसमें कपिल देव, सुनील गावस्कर, रवि शास्त्री, बिशन सिंह बेदी और दिलीप वेंगसरकर जैसे नाम शामिल हैं।
बधाई हो, जसप्रीत बुमराह और सचिन तेंदुलकर! 🤩 पलटन को आप दोनों की उपलब्धियों पर गर्व है! 🙌