News

मुंबई इंडियंस ने अपने मिशन आईपीएल 2024 की शुरू की तैयारी

By Mumbai Indians

इंतजार की घड़ी खत्म हुई। मुंबई के खिलाड़ियो ने आईपीएल 2024 के लिए तैयारी शुरू कर दी है।

रविवार को क्लास ऑफ 2024 के कुछ खिलाड़ियों ने अपने चेहरे पर एक शानदार मुस्कान के साथ अभ्यास की शुरुआत की, जिसमें हमारे टीम के नए सदस्य गेराल्ड कोएत्ज़ी भी शामिल थे।

कोएत्ज़ी के अलावा, अंशुल कंबोज, शिवालिक शर्मा और मुंबई की टीम में छह साल बाद वापसी कर रहे श्रेयस गोपाल ब्लू एंड गोल्ड जर्सी में अभ्यास करते हुए दिखाई दिए।

इसके अलावा अर्जुन तेंदुलकर, विष्णु विनोद और आकाश मधवाल भी अभ्यास सत्र के दौरान टीम से जुड़े।

मुंबई की पलटन अपने कप्तान हार्दिक पांड्या की वापसी पर काफी खुश है। उन्होंने भी टीम के साथ आईपीएल 2024 के लिए जमकर तैयारी की है।

खिलाड़ियों ने मुंबई के क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया में प्रैक्टिस सेशन में हिस्सा लिया। कोचिंग टीम ने खिलाड़ियो को उत्साहित करने वाली कुछ रोचक एक्सरसाइज कराईं। इसके अलावा उन्होंने आने वाले सीजन के लिए अभ्यास सत्र के स्तर को भी बढ़ाया।

पलटन, क्या आप अपने पसंदीदा खिलाड़ी को देख कर उत्साहित हैं, आप हमें कमेंट करके बताएं। दुनिया हिला देंगे हम!