News

MI vs RCB : मुंबई इंडियंस ने आरसीबी के खिलाफ 7 विकेट से दर्ज की जीत

By Mumbai Indians

आईपीएल 2024 सीजन के 25वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने अपने घरेलू मैदान वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेजर्स बेंगलुरू को 7 विकेट से शिकस्त दी। 

मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 196 रन बनाए।

इसके जबाव में हमारी टीम ने 15.3 ओवरों में 3 विकेट के नुकसान पर 199 रन बनाकर जीत हासिल की

आरसीबी की शुरुआत खास नहीं रही और मुंबई के तेज-तर्रार गेंदबाजों के सामने आरसीबी को काफी संघर्ष करना पड़ा। तीसरे ओवर में मुंबई को पहली सफलता जसप्रीत बुमराह ने दिलाई। जसप्रीत ने दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली (3) को अपना शिकार बनाया।

इसके बाद फाफ डु प्लेसिस का साथ रजत पाटीदार ने दिया और दोनों ने पारी को आगे बढ़ाया। 12वें ओवर में आरसीबी को तीसरा झटका रजत के रूप में लगा। उन्होंने 26 गेंदों में 50 रन बनाए।

ग्लेन मैक्सवेल और महीपाल लोमरोर बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए। आरसीबी ने 17वें ओवर में कप्तान फाफ डु प्लेसिस का अहम विकेट गंवाया। डु प्लेसिस ने 4 चौके 3 छक्के की मदद से 40 गेंदों में 61 रन बनाए।

दिनेश कार्तिक ने 23 गेदों में नाबाद 53 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली, जिसमें 5 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। आरसीबी ने 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर मुंबई को 197 रनों का लक्ष्य दिया।

शानदार गेंदबाजी करते हुए जसप्रीत बुमराह ने इस मैच में 5 विकेट हासिल किए।

197 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी हमारी टीम ने धमाकेदार शुरुआत की। सलामी बल्लेबाज ईशान किशन ने बड़े शॉट्स के दम पर टीम के लिए तेजी से रन बनाए। वहीं, रोहित शर्मा ने भी अहम योगदान दिया। मुंबई को पहला झटका आकाशदीप ने ईशान के रूप में दिया।

ईशान ने 7 चौके और 5 छक्के की मदद से 34 गेंदों पर 69 रनों की विस्फोटक पारी खेली। इसके बाद सूर्यकुमार यादव ने भी ताबड़तोड़ रन बनाए। वहीं, 12वें ओवर में हमारी टीम ने रोहित के रूप में अहम विकेट खोया।

रोहित ने 3 चौके और 3 छ्क्के की मदद से 24 गेंदों में 38 रन बनाए। वहीं, सूर्यकुमार ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए 17 गेदों में अपना अर्धशतक जड़ा। वह 5 चौके 4 छक्के की मदद से 19 गेंदों में 52 रन बनाकर आउट हो गए।

हार्दिक ने छक्का लगाकर मुंबई इंडियंस को इस सीजन की दूसरी जीत दिलाई। हार्दिक और तिलक ने नाबाद रहते हुए 15.3 ओवरों में 199 रन बनाकर जीत दर्ज की। हार्दिक ने 21 रनों और तिलक ने 17 रनों का योगदान दिया।

मुंबई इंडियंस अपना अगला मैच 14 अप्रैल को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेलेगी।

संक्षिप्त स्कोर

मुंबई इंडियंस ने आरसीबी को 7 विकेट से हराया

मुंबई इंडियंस: 15.3 ओवर में 199/3 (ईशान किशन 69, विल जैक्स 1/24)

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू: 20 ओवर में 197/8 (फाफ डु प्लेसिस 61, जसप्रीत बुमराह 5/21)