News

DC vs MI: मुंबई इंडियंस ने डीसी को 12 रनों से दी शिकस्त

By Mumbai Indians

आईपीएल 2025 के अपने छठे मुकाबले में हमारी टीम ने रविवार को दिल्ली कैपिटल्स को 12 रनों से हराकर शानदार जीत दर्ज की और आईपीएल में दिल्ली के लगातार विजयी अभियान को रोका।

अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। वहीं, पहले बल्लेबाजी करते हुए एमआई ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 205 रन बनाए।

इसके जवाब में डीसी 19 ओवर में ऑलआउट हो गई और 193 रन ही बना सकी।

DC vs MI मुकाबले में हमारी टीम को रोहित शर्मा और रयान रिकल्टन ने अच्छी शुरुआत दिलाई। पहले विकेट के लिए इन दोनों बल्लेबाजों ने 47 रनों की साझेदारी की। रोहित ने 2 चौके 1 छक्के की मदद से 12 गेंदों में 18 रन बनाए। रयान ने सूर्यकुमार के साथ पारी को आगे बढ़ाया और अहम रन जोड़े।

आठवें ओवर में मुंबई को दूसरा झटका कुलदीप यादव ने रयान के रूप में दिया।

शानदार प्रदर्शन करते हुए रयान ने पांच चौके और दो छक्के की मदद से 25 गेंदों में 41 रनों की पारी खेली।

रयान के बाद एमआई ने सूर्यकुमार यादव का अहम विकेट खोया। सूर्यकुमार ने 28 गेंदों में 40 रन बनाए, जिसमें उन्होंने 5 चौके 2 छक्के जड़े। यहां से तिलक वर्मा ने मोर्चा संभालते हुए बड़े शॉट जड़े और टीम को एक अच्छा स्कोर बनाने में मदद की।

तिलक ने अर्धशतकीय पारी खेली और आखिरी ओवर में मुकेश कुमार का शिकार बने। उन्होंने छह चौके और तीन छक्के की मदद से 33 गेंदों में 59 रनों की पारी खेली।

इसके अलावा नाबाद पारी खेलते हुए नमन धीर सिंह ने 17 गेंदों में 38 रनों का योगदान दिया, जिसमें तीन चौके और दो छक्के शामिल रहे। वहीं, कप्तान हार्दिक पांड्या दो औऱ विल जैक्स ने एक रन बनाया। इसी के साथ एमआई ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर दिल्ली को 206 रनों का लक्ष्य दिया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी डीसी की शुरुआत अच्छी नहीं रही और पहले ओवर में ही हमारे तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने मुंबई को पहली सफलता दिलाई। जेक फ्रेसर बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए।

इसके बाद अभिषेक पोरेल और करुण नायर ने तेजी से रन बनाए। करुण ने 22 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। वहीं, अभिषेक ने दूसरे विकेट के लिए 119 रनों की साझेदारी की और 33 रनों का योगदान दिया।

12वें ओवर में मिचेल सैंटनर ने करुण को पवेलियन का रास्ता दिखाकर टीम को बड़ी सफलता दिलाई। करुण ने 12 चौके और 5 छक्कों की मदद से 40 गेंदों में 89 रनों की शानदार पारी खेली।

करुण के आउट होने के बाद दिल्ली की पारी लड़खड़ा गई। अक्षर पटेल (9), ट्रिस्टन स्टब्स (1) का केएल राहुल 15  रन बनाकर आउट हुए।

इसके बाद आशुतोष शर्मा और विपराज निगम ने टीम को जीत दिलाने की कोशिश की, लेकिन वे सफल नहीं हो सके। आशुतोष 17 और विपराज 14 रन बनाकर आउट हुए।

इसी के साथ हमारे गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दिल्ली कैपिटल्स को लक्ष्य पूरा करने नहीं दिया और हमारी टीम ने 12 रनों से जीत दर्ज की।

मुंबई इंडियंस अब अपना अगला मुकाबला गुरुवार, 17 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलेगी।

 

संक्षिप्त स्कोर

मुंबई इंडियंस: 20 ओवर में 205/5; तिलक वर्मा 59 (33), कुलदीप यादव 2/23

दिल्ली कैपिटल्स: 19 ओवर में 193/10; करुण नायर, 89 (40), कर्ण शर्मा 3/36