
“एमआई एमआई बोल के, खेलेंगे दिल खोलके” – मुंबई इंडियंस और जेनजेड की प्रेरणादायी भावना का जश्न मनाता है ये एंथम
"खेलेंगे दिल खोलके" अभियान का हिस्सा यह फिल्म मुंबई इंडियंस की भावना का जश्न मनाती है। हम लोगों का एक समूह हैं – जिसमें हमारी टीम, हमारे कोच, हमारे सपोर्ट स्टाफ और हमारे फैंस सब के सब एक ही विश्वास के साथ एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं। जब हम जीवन का खेल खेलते हैं तो पूरे मन से खेलते हैं।
मुंबई इंडियंस ने आज अपना एंथम - "एमआई एमआई बोल के, खेलेंगे दिल खोलके" लॉन्च किया, जो आईपीएल 2022 के लिए सबसे अधिक सराहे गए "खेलेंगे दिल खोलके" अभियान का ही अंग है। ये म्यूजिकल वीडियो मुंबई इंडियंस के खिलाड़ियों और जेनजेड के मूड को दर्शाता है। पूरे मन से जीवन का खेल खेलना, असंभव की कल्पना करना और इसे वास्तविकता में तब्दील करना, कभी भी विश्वास नहीं खोना और अपने हर काम में अपना सर्वश्रेष्ठ देना इसका मूलमंत्र है। असफलता उनके लिए सीख है, खुद को उठाने और अपने सपने की ओर आगे बढ़ने का पल मात्र है।
म्यूजिक वीडियो के लिए क्लिक करें
गाने से हमें यंग, ऊर्जावान और शांत वाइब मिलती है। मुंबई इंडियंस की पूरी टीम जैसे रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, कायरन पोलार्ड, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, नए युवा और अन्य खिलाड़ियों की झलक गाने के वीडियो में दिखती है। वीडियो में इमोशन के साथ डांस और भारत की गलियों में क्रिकेट खेलने के जश्न के भाव को शामिल किय गया है। फिल्म में क्रिकेट खेलने का जुनून, खिलाड़ियों और भावनाओं के ज्वार-भाटा को दर्शाया गया है, जिससे हर कोई रोजाना गुजरता है। इसमें हर दिन जो भी करो पूरे मन से करने का संदेश छुपा है।
कैंपेन एंथम में "वेलकम, खेलेंगे दिल खोलके" को फॉलो किया गया है, जहां मुंबई इंडियंस ने मुंबई में अपने साथी फ्रेंचाइजी का स्वागत करने के लिए शहर भर में होर्डिंग लगाए हैं और "वन ड्रीम", भारतीय क्रिकेट में मुंबई इंडियंस के योगदान की एक रचनात्मक अभिव्यक्ति को दिखाया गया है।
मुंबई इंडियंस के प्रवक्ता ने बताया, "मुंबई इंडियंस हमेशा जुनून के साथ खेलती है। सीधे दिल से, कभी हार न मानने के मूलमंत्र से एमआई मैदान में होती है। इसके अलावा हमारे मुख्य स्तंभों में से एक दुनिया भर में हमारे प्रशंसक हैं। एंथम युवा और जेनजेड प्रशंसकों का प्रतिबिंब है, जो हमारा जमकर सपोर्ट करते हैं, खासकर जब हम मैदान में होते हैं। उनका प्यार हमारे लिए रोजाना बढ़ता ही रहा है। क्रिकेट की हमारी शैली, ब्रांड वैल्यू और हम जो कुछ भी करते हैं, वह उनके मूल्यों, विश्वासों के साथ आगे बढ़ता है और उन्हें प्रेरित करता है, जो पिछले कुछ वर्षों से एमआई पलटन को बढ़ाती जा रही हैं।”
अनुराग अग्निहोत्री, मैनेजिंग पार्टनर, ओगिल्वी: "आईपीएल क्रिकेटेंमेंट है। ये ऐसी क्रिकेट है जिसमें भरपूर मात्रा में मनोरंजन मिला हुआ है। पिछले कैंपेन में हमने युवा महत्वाकांक्षी क्रिकेटरों के सपनों को पूरा करने को ध्यान में रखा था। इस बार हम उसी के इर्द-गिर्द फन एलिमेंट को भी डालना चाहते थे। इस बार ये फैंस के लिए है। इसमें गाने के साथ शानदार दृश्य को रखा गया है। ये फैंस के लिए अपने प्यार का इजहार करने का एक मंत्र है। हमने उन्हें उनके प्यार के लिए कुछ दिया है। यह उन्हें कुछ ऐसा देने का हमारा तरीका है, जो वह वास्तव में अपना सकते हैं।"