
2009 में शिखर, 2019 में क्विंटन डी कॉक, 2024 में हार्दिक: आईपीएल इतिहास में एमआई के ट्रेड किए गए सभी 16 खिलाड
ब्लू एंड गोल्ड जर्सी की अपनी मुंबई इंडियंस टीम की बात ही निराली है। हमारी टीम हमेशा एक सरप्राइज़ पैकेज साबित हुई और किसी भी पहेली को सुलझाने में सफल रही। मुंबई इंडियंस ने आईपीएल के इतिहास में पूर्व-नीलामी ट्रेडों के जरिए से कई सितारों को #OneFamily में जोड़ा है।
तो यहां हम उन्हीं खिलाड़ियों के बारे में बात करने जा रहे हैं।
शिखर धवन
गब्बर के नाम से मशहूर होने से पहले और विश्व क्रिकेट में सबसे विनाशकारी बल्लेबाजों में से एक बनने से पहले वह एमआई-फैमिली का हिस्सा थे। वह दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) के साथ सीधे खिलाड़ियों की अदला-बदली में शामिल हुए थे, जिसमें आशीष नेहरा टीम में शामिल हुए थे।
शिखर ने दो सीजन (2009 और 2010) के लिए ब्लू एंड गोल्ड की जर्सी पहनी और आईपीएल और चैंपियंस लीग T20 में 19 मैचों में 345 रन बनाए।
ज़हीर खान
हमारे टॉप सीमर मुंबई इंडियंस में अपने पहले कार्यकाल के लिए 2009 के आईपीएल सीजन से पहले आरसीबी से ट्रेड होकर हमसे जुड़े। वह रॉबिन उथप्पा की जगह पर हमारी टीम का हिस्सा बने। ज़हीर खान ने 2009 संस्करण में छह विकेट (23.66 के औसत और 6.76 के इकोनॉमी) और 2010 संस्करण में 15 विकेट (25.06 के औसत और 7.77 इकोनॉमी) हासिल किए, जिसने एमआई को फाइनल में ले जाने में अहम भूमिका निभाई।
दिनेश कार्तिक और प्रज्ञान ओझा
मुंबई इंडियंस को विकेटकीपिंग और स्पिन डिपार्टमेंट में कुछ विशेषज्ञ खिलाड़ियों की जरूरत होने के कारण, फ्रेंचाइजी ने आर सतीश के बदले किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स) के साथ खिलाड़ी-प्लस-कैश डील में दिनेश कार्तिक को टीम के साथ जोड़ा था। प्रज्ञान ओझा ने भी 2012 सीजन से पहले ब्लू एंड गोल्ड (डेक्कन चार्जर्स से ट्रेड) में अपनी जगह बनाई।
उनके जुड़ते ही टीम को बहुत बड़ा फायदा मिला। चैंपियनशिप-विजेता 2013 सीजन में, जहां दिनेश कार्तिक ने 510 रन बनाए, वहीं ओझा ने इतने ही मैचों में 16 विकेट लेकर ब्लू एंड गोल्ड को T20 के महाकुंभ में पहली बार खिताब दिलाया।
पार्थिव पटेल
पार्थिव को 2015 सीजन के लिए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से शामिल किया गया था, और बाएं हाथ के खिलाड़ी ने हमें कभी निराश नहीं किया। वास्तव में, उन्होंने 2015 (339 रन, 10 आउट - सात कैच, तीन स्टंपिंग) और 2017 (395 रन, आठ आउट - छह कैच, दो स्टंपिंग) में बल्ले से अपनी छाप छोड़ी और एमआई को आईपीएल का खिताब दिलाया।
क्विंटन डी कॉक
आरसीबी से मुंबई में ट्रेड हुए एक और खिलाड़ी। 2019 सीजन से पहले, उन्होंने ब्लू एंड गोल्ड में अपनी जगह बनाई और इसके बाद उनके प्रदर्शन ने हमारा दिल जीत लिया। 16 पारियां, 529 रन और 132.91 की स्ट्राइक रेट। क्विंटन डी कॉक के इस प्रदर्शन ने मुंबई इंडियंस को अपना चौथा आईपीएल खिताब दिलाया। वह यहीं नहीं रुके, इसके बाद 2020 में एक और 500+ रन का सीजन दर्ज किया और टीम के लिए एक और खिताब हासिल किया।
ट्रेंट बोल्ट
ट्रेंट बोल्ट आईपीएल 2020 से पहले दिल्ली कैपिटल्स से एमआई में जुड़े। एमआई के लिए उन्होंने 29 आईपीएल मैचों में 38 आईपीएल विकेट लिए। गेंदबाजी में 2020 उनके लिए एक यादगार सीजन था, जिसमें उन्होंने 15 मैचों में 25 विकेट लिए। इसमें 41वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 4/18 का शानदार आंकड़ा भी शामिल था, जिसमें एमआई ने 10 विकेट से जीत दर्ज की थी। मेगा नीलामी में राजस्थान रॉयल्स में जाने से पहले वह एक और सीजन (2021 - 13 विकेट) के लिए एमआई में रहे।
जेसन बेहरेनडोर्फ
2019 आईपीएल विजेता टीम के सदस्य, जेसन ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के साथ एक ट्रेड समझौते में घर वापसी की। ब्लू एंड गोल्ड खिलाड़ी के रूप में उनका प्रभाव आईपीएल 2023 में उनके प्रदर्शन में दिखाई दिया, जहां ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने 12 मैचों में 14 विकेट लिए और सुनिश्चित किया कि वह एक नई गेंद के विशेषज्ञ गेंदबाज के रूप में उभरें।
सीज़न |
खिलाड़ी |
किस टीम से ट्रेड हुए |
2009 |
शिखर धवन |
दिल्ली कैपिटल्स |
|
ज़हीर खान |
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर |
|
जयदेव शाह |
राजस्थान रॉयल्स |
2012 |
दिनेश कार्तिक |
किंग्स XI पंजाब |
|
प्रज्ञान ओझा |
डेक्कन चार्जर्स |
2015 |
उन्मुक्त चंद |
राजस्थान रॉयल्स |
|
विनय कुमार |
कोलकत्ता नाइट राइडर्स |
|
पार्थिव पटेल |
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर |
2019 |
क्विंटन डी कॉक |
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर |
|
जयंत यादव |
दिल्ली कैपिटल्स |
2020 |
ट्रेंट बोल्ट |
दिल्ली कैपिटल्स |
|
धवल कुलकर्णी |
राजस्थान रॉयल्स |
|
शेरफेन रदरफोर्ड |
दिल्ली कैपिटल्स |
2023 |
जेसन बेहरेनडोर्फ |
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर |
2024 |
रोमारियो शेफर्ड |
लखनऊ सुपर जायंट्स |
|
हार्दिक पांड्या |
गुजरात टाइटंस |