News

सूर्यकुमार यादव, कप्तान! जानिए उनकी कप्तानी के आंकड़े क्या कहते हैं

By Mumbai Indians

क्रिकेट में सूर्यकुमार अशोक यादव अपनी तेज-तर्रार बल्लेबाजी, 'मिस्टर 360' और और बेहतरीन फील्डिंग की वजह से हमेशा सुर्खियों में रहते हैं, लेकिन अब SKY के क्रिकेट इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है: कप्तान, आपला सूर्या दादा।

सूर्या को उनके फैंस हमेशा उनकी कड़ी मेहनत और मैदान पर हरफनमौला प्रदर्शन के रूप में जानते हैं। वह एक ऐसे खिलाड़ी हैं, जो कभी भी मैच में रोमांच पैदा कर सकते हैं। सूर्या ने अपने सपने को पूरा करने के लिए खुद का रास्ता बनाया है। अपने बचपन के कोच अशोक असवलकर के मार्गदर्शन में उन्होंने खेल की बारीकियों को बखूबी समझा है, "मुझे बहुत बड़ा क्रिकेट खेलना है (मैं वास्तव में बड़ी क्रिकेट लीग खेलना चाहता हूं)”

सूर्यकुमार यादव का कप्तानी रिकॉर्ड (20 ओवर क्रिकेट)

फॉर्मेट

मैच

जीत

हार

टाई/NR

रन

औसत

उच्च स्कोर

T20 (SMAT)

16

10

6

0

467

38.9

94*

T20I (भारत)

8

5

2

1

300

42.9

100

IPL (MI)

1

1

0

0

43

43

43

नोट: Tied/NR के तहत T20I खेल दक्षिण अफ्रीका और भारत के बीच रद्द किया गया पहला T20I था।

सूर्यकुमार ने पहली बार कप्तानी साल 2019 में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मिजोरम के खिलाफ मुंबई क्रिकेट टीम में की थी। एक कम स्कोर वाले मैच में, तत्कालीन 29 वर्षीय SKY ने मुंबई को 10 विकेट से शानदार जीत दिलाई थी।

साल 2019 और 2021 के बीच, उन्होंने 16 मौकों पर टीम की कप्तानी की, जिसमें 10 जीत और छह हार शामिल हैं। इस दौरान बल्ले से उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन? SMAT 2019 में कर्नाटक के खिलाफ मुंबई को 44/2 से 174/3 तक पहुंचाने के लिए 53 गेंदों में नाबाद 94* (11 चौके, 4 छक्के) रन बनाए।

साल 2023 में आपला सूर्या दादा 31 मैचों में 46.56 की औसत और 187.43 की स्ट्राइक रेट से 1164 रन बनाए और जल्द ही मुंबई इंडियंस के लिए कप्तान बनने का मौका मिला। इससे ज्यादा यादगार लम्हा क्या है? 32 वर्षीय खिलाड़ी ने जिस खेल में टीम का नेतृत्व किया, वह ESA डे था, एक महत्वपूर्ण अवसर जहां 36 एनजीओ की 19000 युवा लड़कियां और 200 बच्चे 16 अप्रैल 2023 रविवार को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ अपने पसंदीदा एमआई सितारों को देखने के लिए मौजूद थे।

सूर्यकुमार यादव साल 2023 में शुरुआत से ही अपने फॉर्म में दिखाई दिए, उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई टीम की मेजबानी करने से पहले 11 पारियों में 1 शतक और 3 अर्द्धशतक सहित 433 रन बनाए। नवंबर 2023 में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया टीम की मेजबानी की और इस दौरान भारत ने पांच मैचों की इस सीरीज को ऑस्ट्रेलिया 4-1 से हराकर सीरीज अपने नाम की।

T20I क्रिकेट फॉर्मेट में प्रत्येक कप्तान यह चाहता है कि उसके नाम पर कम से कम एक शतक जरूर हो और सूर्या ने दिसंबर 2023 में दक्षिण अफ्रीका में तीसरे T20I में यह उपलब्धि भी हासिल कर ली। उन्होंने 56 गेंदों में अपना शतक पूरा किया और पहले मैच में 200 से अधिक का स्कोर पूरा करने में अपना अहम योगदान दिया। उनकी गेंदबाजी यूनिट में कुलदीप यादव (5/17) ने शानदार प्रदर्शन किया और जिसकी बदौलत भारत ने शानदार जीत दर्ज की।

T20 फॉर्मेट के बाहर, SKY को रेड-बॉल क्रिकेट (2014/15 रणजी ट्रॉफी में मुंबई) में एक टीम की कप्तानी करने का भी मौका मिला। वह छह मैचों में एक जीत हासिल करने में सफल रहे।

सूर्यकुमार यादव को श्रीलंका में होने वाली आगामी T20I सीरीज में भारत के लिए कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

यह कप्तानी किसी भी स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करने के उनके सालों के प्रयास, प्रतिबद्धता, विश्वास, आशीर्वाद और पुरस्कार है। जैसा कि उनकी हमेशा विश्वासपात्र रही सूर्य कुमार यादव की पत्नी देवीशा शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक स्टोरी में कहा, "यह आपकी अपनी विरासत का आगाज है।"

हम तैयार हैं। पलटन आप तैयार हैं तो सूर्या मजबूत हो जाओ और हमें और देश को हमेशा की तरह गौरवान्वित करो।