शबनीम
शबनीम
इस्माइल
इस्माइल
जन्म
अक्टूबर 5, 1988
बल्लेबाजी की शैली
लेफ्ट हैंडेड
गेंदबाजी की शैली
लेफ्ट हैंडेड
प्रोफ़ाइल
आंकड़े
शबनीम के बारे में

गति की बात हो तो शबनीम इस्माइल का नाम याद रखिएगा। वह तेज हैं, सटीक हैं और वह घातक भी हैं।

128 किमी प्रति घंटे की अधिकतम रिकॉर्ड गति के साथ दुनिया की सबसे तेज महिला गेंदबाज के रूप में पहचान बनाने वाली शबनीम इस्माइल ने 2006 में दक्षिण अफ्रीका के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया। उन्होंने 17 वर्षों तक अपनी टीम का प्रतिनिधित्व करने का गौरव हासिल किया। उन्होंने 150 महिला वनडे विकेट और 100 महिला T20I विकेट लेने वाली पहली दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाज बनने का गौरव हासिल किया है। हालांकि, हाल ही में 2023 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद भी क्रिकेट के लिए उनका जुनून कम नहीं हुआ है, वह और अधिक सीखने और अपने अनुभव को साझा करने के लिए उतनी ही उत्सुक हैं।

हमें कैसे पता चलेगा कि वह सबसे तेज गेंदबाज हैं? 2024 WPL सीजन में उनकी 132.1 किमी प्रति घंटे की गेंद महिला क्रिकेट इतिहास में सबसे तेज गेंद दर्ज की गई थी।

यहां पलटन के लिए कुछ मजेदार बाते हैं: शबनीम इस्माइल की जर्सी का नंबर 89 है। उनके आदर्श आंद्रे नेल भी 89 नंबर की जर्सी पहना करते थे और वह 2008 में मुंबई इंडियंस #OneFamily का हिस्सा थे। इसलिए देखा जाए तो कनेक्शन काफी पुराना है!

आप मुझे फॉलो कर सकते हैं