
पलटन, आईपीएल 2025 शेड्यूल, #आला रे!!!!
कुर्सी की पेटी बांध लो!! देखो... वो आ गया!!
देश के क्रिकेट का महाकुंभ और सबसे रोमांचक इंडियन प्रीमियर लीग 2025 की टाइम टेबल आखिरकार जारी कर दी गई है और अब हमारी खुशी सातवें आसमां पर है!
इस प्रतियोगिता के इतिहास में संयुक्त रूप से सबसे सफल टीम, मुंबई इंडियंस का लक्ष्य 2024 के अपने अभियान की मुश्किलों और संघर्षों को पीछे छोड़ना है और एक नए जोश के साथ रिकॉर्ड छठे खिताब की तलाश होगी।
#ICYMI, जल्दी जाएं और 2025 के लिए एमआई परिवार की अपनी मेंबरशिप हासिल करें!
आमच्या ब्वॉयज इन ब्लू एंड गोल्ड रविवार, 23 मार्च को चेपॉक में होने वाले चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ एल क्लासिको के साथ आईपीएल 2025 की शुरुआत करेंगे। हम अभी जैसा मैच-अप क्यों नहीं कर सकते??!
आप सभी निश्चित रूप से दिग्गज खिलाड़ियों के इस मुकाबले को देखना नहीं भूलेंगे, जहां हमारा हेड-टू-हेड रिकॉर्ड 20-17 का है!!!
70 मैचों के चुनौतीपूर्ण लीग स्टेज के बाद, शानदार एक्शन के साथ 20 मई से प्लेऑफ मैच खेले जाएंगे। इस टूर्नामेंट का समापन 25 मई को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खिताबी मुकाबले के साथ होगा।
पलटन, हम जानते हैं कि इस समय अपने उत्साह को रोक पाना लगभग नामुमकिन है! हालांकि, यह बस कुछ समय की ही बात है, इससे पहले कि हम अपनी पसंदीदा जर्सी पहनें, और अपनी ट्रॉफी कैबिनेट में एक और ट्रॉफी जोड़ें। बस 34 दिन का इंतजार और कर लीजिए… इसके बाद रोमांच होगा, जश्न का माहौल होगा।
आईपीएल 2025 के लिए मुंबई इंडियंस का शेड्यूल
विरोधी टीम - तारीख - समय - होम/अवे
चेन्नई सुपर किंग्स - 23 मार्च - शाम 7:30 बजे - अवे
गुजरात टाइटंस - 29 मार्च - शाम 7:30 बजे - अवे
कोलकाता नाइट राइडर्स - 31 मार्च - शाम 7:30 बजे - होम
लखनऊ सुपर जायंट्स - 4 अप्रैल - शाम 7:30 बजे - अवे
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु - 7 अप्रैल - शाम 7:30 बजे - होम
दिल्ली कैपिटल्स - 13 अप्रैल - शाम 7:30 बजे - अवे
सनराइजर्स हैदराबाद - 17 अप्रैल - शाम 7:30 बजे - होम
चेन्नई सुपर किंग्स - 20 अप्रैल - शाम 7:30 बजे - होम
सनराइजर्स हैदराबाद - 23 अप्रैल - शाम 7:30 बजे - अवे
लखनऊ सुपर जाइंट्स - 27 अप्रैल - दोपहर 3:30 बजे - होम
राजस्थान रॉयल्स - 1 मई - शाम 7:30 बजे - अवे
गुजरात टाइटंस - 6 मई - शाम 7:30 बजे - होम
पंजाब किंग्स - 11 मई - दोपहर 3:30 बजे - अवे
दिल्ली कैपिटल्स - 15 मई - शाम 7:30 बजे - होम